फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के आपदा प्रभावितों की फीस माफी की मांग

Tue, 16 Sep 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारी कश्मीर के आपदा प्रभावित छात्रों की मदद के लिए आगे आएं हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन से कश्मीर के आपदा प्रभावित छात्रों का शुल्क माफ करने की मांग की है। विवि प्रशासन ने भी छात्रों की मांग पर सकारात्मक रुख दिखलाया है।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि में 250 कश्मीरी छात्र
मंगलवार को गढ़वाल विवि छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने कश्मीर के आपदा प्रभावित छात्रों का शुल्क माफ करने के लिए कुलपति प्रो. एलजे सिंह से वार्ता की। विवि में वर्तमान में करीब 250 कश्मीरी छात्र पढ़ते हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा ने कहा कि गढ़वाल विवि ने पिछले वर्ष रुद्रप्रयाग जिले में आई दैवी आपदा के प्रभावित छात्रों का शुल्क भी माफ किया था। उसी आधार पर कश्मीर  के आपदा प्रभावित छात्रों का शुल्क माफ करना चाहिए।
विज्ञापन


छात्रावासों में रहने देने की मांग
उपाध्यक्ष मंजीत सिंह व सहसचिव अमन रावत ने कहा कि कश्मीर के आपदा प्रभावित छात्रों की रहने की व्यवस्था विवि के छात्रावासों में की जानी चाहिए।

विवि के कुलपति प्रो. एलजे सिंह ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वार्ता करने वालों में पूर्व छात्रसंघ महासचिव ऋतांशु कंडारी, अतुल सती, लक्ष्मण सिंह,  मनोज रावत, नितिन, अंकित भट्ट, पुष्पेंद्र पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें