साल भर पढ़ाई, परीक्षा फार्म भरवाने और प्रयोगात्मक परीक्षा करवाने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा के ठीक दो दिन पहले 169 स्टूडेंट्स के दाखिले को फर्जी बता दिया गया।
कॉलेज की मनमानी और विश्वविद्यालय की लापरवाही से अब इन छात्रों का एक साल बर्बाद हो गया। बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा में बैठने से इन्हें यह कह कर रोक दिया गया कि इनका दाखिला नियमों को दरकिनार कर किया गया था।
बृहस्पतिवार से शुरू हुई परीक्षा में लविवि ने जीएसआरएम, एकेजी, महावीर महिला महाविद्यालय और लाला महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज के 169 स्टूडेंट्स को परीक्षा देने से रोक दिया। इन स्टूडेंट्स ने बीएड की संयुक्त काउंसलिंग के बजाय कॉलेज में सीधे दाखिला लिया था।