फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में फिर होने लगे फर्जी दाखिले

Thu, 06 Feb 2014 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एक बार फिर 17 फर्जी दाखिले पकड़े गए हैं। पाबंदी के बावजूद यह दाखिले स्नातक प्रथम वर्ष में हुए हैं।
विज्ञापन


हुए 17 फर्जी दाखिले
बताया जा रहा है कि यह दाखिले द्वितीय वर्ष की आड़ में हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में जांच बैठा दी है। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कॉलेज में बुधवार को द्वितीय व तृतीय वर्ष के दाखिले भी समाप्त हो गए।

द्वितीय वर्ष में हुए दाखिलों की जांच में पाया गया कि 17 दाखिले प्रथम वर्ष में करा दिए गए। इन एडमिशन को कॉलेज प्रशासन फर्जी मानकर चल रहा है।

एक जांच समिति इस मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कालेज में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज है।

द्वितीय वर्ष में एडमिशन के लिए फार्म के साथ प्रथम वर्ष की मार्कशीट की छाया प्रति भी लगती है। ऐसे में एडमिशन काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने मामलों पर कार्रवाई नहीं
डीएवी कॉलेज में दाखिलों में फर्जीवाड़ा आम बात है। हाल में एक छात्र फर्जी आईकार्ड पर मुहर लगवाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया था।

यह छात्र भाग निकला था और कॉलेज अभी तक इस माले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। फर्जी ड्राफ्ट से दाखिले के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

बीएससी का ड्राफ्ट, लॉ में
डीएवी का एक छात्र बुधवार को प्राचार्य के पास पहुंचा। उसने बताया कि उसने बीएससी में दाखिले के लिए बैंक ड्राफ्ट बनवाया था, लेकिन उसे दाखिला नहीं मिल पाया।

जांच हुई तो पता चला कि इस ड्राफ्ट पर पहले ही एलएलबी का कोई छात्र दाखिला ले चुका है। कॉलेज प्रशासन ने पीड़ित छात्र को पुलिस के पास जाने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें