फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजान मिस्टर और आयुषी मिस इंडेक्स-2013

Mon, 25 Nov 2013 12:32 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम का दो दिवसीय मार्केट रिसर्च प्रोग्राम इंडेक्स-2013 का रविवार को समापन हो गया। कॉल्विन कॉलेज मैदान पर चल रहे इंडेक्स-2013 में कई आकर्षक प्रतियोगिताएं रखी गईं।
विज्ञापन


भावी प्रबंधकों ने आरजे हंट, रोडीज और पेंटिंग कंप्टीशन में भी हाथ आजमाए। इंडेक्स-2013 का सबसे बड़ा आकर्षण रविवार को हुई मिस्टर और मिस इंडेक्स प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

रैंप कैटवॉक हुआ। आखिर में क्वेश्चन-आंसर राउंड में प्रतिभागियों ने जजेज के सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता में फैजान को मिस्टर और आयुषी को मिस इंडेक्स-2013 का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- डाकूगीरी छोड़ अब एमबीए करेगा गब्बर

आरजे पारुल ने विजेताओं को ट्रॉफी के साथ ही गिफ्ट वाउचर भी दिए। वहीं, आईआईएम इंडेक्स में इस साल बीते सालों के मुकाबले कम रौनक देखने को मिली।

आईआईएम के सीनियर स्टूडेंट्स ने भी माना कि इस बार लोगों की भीड़ थोड़ी कम रही। उनके अनुसार इसका कारण शायद लखनऊ महोत्सव का आयोजन होना है।

उधर, बेहतर प्रबंधन के लिए बेहतर कोेऑर्डिनेशन होना बहुत जरूरी है। प्रबंधन स्टूडेंट्स को यह बात भली भांति मालूम है तभी तो शोले के गब्बर और ठाकुर दोनों एक साथ मार्केट रिसर्च के काम में लगे हुए थे।

पढ़ें- भावी प्रबंधक टटोलेंगे मार्केट की नब्ज

बस दोनों का अंदाज अलग-अलग था। गब्बर हर किसी को कालिया समझ रहा था तो ठाकुर के लिए आने वाला हर शख्स जय या वीरू था।

गब्बर और ठाकुर ही नहीं धुर विरोधी भीम और शकुनि भी स्टॉल नंबर छह पर अपने-अपने अंदाज में फर्नीचर से संबंधित लोगों की जिज्ञासाओं और ट्रेंड को पढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


स्टॉल नंबर छह की कमान संभालने वाली सृष्टि के अनुसार मार्केट रिसर्च हो या फिर दूसरा काम बेहतर कोऑर्डिनेशन के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें