पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल वीरवार को घोषित किया। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए पूरे राज्य में एक ही सेंटर पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली में बनाया गया है। जबकि परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 16 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। वहीं, दाखिला फार्म भी बोर्ड मुख्यालय में ही जमा होंगे।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि फार्म जमा करवाने के समय वे दसवीं के असली सर्टिफिकेट और अटेस्टेड कापियां साथ लेकर आएं। वहीं, दाखिला फार्म जमा करवाने से पहले उन्हें बोर्ड से समानता सर्टिफिकेट पत्र भी हासिल करना होगा। समानता सर्टिफिकेट को भी दाखिला फार्म के साथ लगाना होगा।
परीक्षा संबंधी जानकारी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी तैयारी कर ली है।
जिक्रयोग है कि राज्य में भाषा एक्ट लागू है। ऐसे में किसी भी सरकार विभाग में नौकरी करने के लिए दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई जरूरी कर दी गई है। इसी चीज को ध्यान में रखकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा शुरू की है। परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाती है।