फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में सर्टिफिकेट लेने पहुंचा मुन्ना भाई

Tue, 24 Sep 2013 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक फरार मुन्ना भाई अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र लेने पहुंच गया।
विज्ञापन


प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचे मुन्ना भाई ने जब अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र वापस मांगे तो उससे पूछताछ शुरू हुई। इसी दौरान उसके संदिग्ध होने की आशंका हो गई।
सोमवार दोपहर केजीएमयू के प्रॉक्टर प्रो. अब्बास मेहंदी अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां एक छात्र पहुंचा। उसने खुद को बीडीएस का छात्र बताते हुए शैक्षिक प्रमाण वापस मांगे। ये प्रमाण पत्र प्रवेश के समय जमा किए गए थे।

प्रॉक्टर को बातचीत में कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने उससे परिचय पूछा इस पर उसने खुद को बीडीएस छात्र का भाई बताया। इसके बाद जब छात्र के बारे में पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि तीन बीडीएस छात्र जनवरी से लापता हैं।
विज्ञापन


शैक्षिक प्रमाण पत्र लेने आया युवक उन्हीं में से एक का भाई हैै। जब तक पड़ताल कर युवक को रोका जाता वो प्रॉक्टर ऑफिस में बैठे लोगों को चकमा देकर भाग निकला।

सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वो मिला नहीं। प्रॉक्टर प्रो. मेहंदी ने बताया कि जनवरी में बॉयोमेट्रिक्स जांच के दौरान तीन एमबीबीएस छात्रों कुणाल कुमार, शाह आलम और कृष्ण प्रताप की गड़बड़ी का खुलासा हुआ था।

इसके बाद बीडीएस के छात्रों की भी दोबारा जांच होनी थी। लेकिन इसी बीच बीडीएस के तीन छात्र अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि ये छात्र वापस पढ़ने नहीं लौटे।
विज्ञापन


इसी के बाद से इनके शैक्षिक प्रमाण पत्र केजीएमयू प्रशासन के पास थे। सोमवार को अचानक इन्हीं तीन छात्रों में से एक के शैक्षिक प्रमाण पत्र लेने ये युवक पहुंच गया था। लेकिन वो भी वहां से भाग निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें