फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में दाखिला: परीक्षा की तिथि घोषित, देखें

Fri, 13 Nov 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सैनिक स्कूलों में छठी व नौंवी क्लास में दाखिले के लिए परीक्षा 3 जनवरी को कराई जाएगी। अकादमिक सेशन 2016-17 में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए पंजाब के पांच जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों को अकादमिक, शारीरिक व मानसिक पक्ष से तैयार करके नेशनल डिफेंस एकेडमी, आर्मी और नेवी एकेडमी में दाखिल होने के सक्षम बनाना है।

यह रिहायशी पब्लिक स्कूल हैं, जिनमें विद्यार्थियों को 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। दाखिला परीक्षा पटियाला के अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और कपूरथला के परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी।
विज्ञापन


छठी क्लास में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों की गणित ज्ञान परीक्षा, भाषा योग्यता परीक्षा और बुद्धि परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 300 अंक होंगे, जबकि नौंवी के उम्मीदवारों के लिए गणित, साइंस, इंग्लिश और सोशल स्टडीज की परीक्षाएं होंगी। इनके कुल 450 अंक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें