फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू कर रही छात्रों के भविष्य से मजाक

Sat, 22 Feb 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विवि के मैनजमेंट छात्रों ने किताबें न मिलने और परीक्षा की तिथि जारी कर दिए जाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि माध्यम हिंदी है, लेकिन किताबें अंग्रेजी में दी गई हैं। आखिर विवि प्रबंधन ने 28 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा 20 मार्च से कर दी है।

क्षेत्रीय निदेशक का घेराव
शुक्रवार को एमबीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने पहले केदारपुरम स्थित यूओयू के कैंप कार्यालय में तालाबंदी कर दी। यहां से छात्र एसजीआरआर पीजी कालेज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और क्षेत्रीय निदेशक डा. संदीप नेगी का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा तिथि बढ़ी
छात्रों का कहना था कि उनकी किताबें अभी तक नहीं आई हैं तो वह 28 फरवरी से होने जा रही परीक्षा और प्रोजेक्ट कार्य कैसे पूरा कर पाएंगे। बताया कि अंग्रेजी की किताबें वे पहले ही जमा करा चुके हैं।

क्षेत्रीय निदेशक ने आला अधिकारियों से मामले की जानकारी दी। दोपहर बाद विवि ने प्रबंधन छात्रों की परीक्षा तिथि आगे बढ़ा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें