राजकीय व सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक में चल रही सांध्यकालीन कक्षाएं जल्द ही बंद होंगी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षक संघ की बैठक में इस पर लगभग सहमति बन गई है।
इसके अलावा शिक्षकों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) मानक के अनुरूप वेतन देने पर न्याय विभाग से राय लेने के बाद जल्द ही निर्णय किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि जिस मकसद से सांध्यकालीन कक्षाओं को शुरू किया गया था उसका मकसद सफल नहीं हो पा रहा है।
इसलिए इसे बंद करते हुए सेमेस्टर प्रणाली लागू करने पर विचार किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों का वर्तमान मानदेय 20 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया जाए। पॉलीटेक्निक संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने व बायोमेट्रिक हाजिरी लेने पर भी सहमति बनी है।