एचपी यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए पीजी कक्षाओं की प्रवेश परीक्षाओं का दौर सोमवार से शुरू हो गया। सोमवार को एमएमसी और एमएससी/एमए मैथ के लिए सैकड़ों छात्र जुटे।
सुबह दस बजे से पहले ही छात्रों के आने का क्रम शुरू हो गया। बारह बजे तक आट्र्स ब्लॉक में निर्धारित समय पर प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई। एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कतारों में खड़े होकर परीक्षार्थियों का स्वागत किया।
परिसर में प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र संगठनों ने खास तैयारियां की थीं। परिसर में छात्र संगठनों के बैनर भी टंगे नजर आए। वहीं कार्यकर्ता परीक्षार्थी छात्रों की रोनंबर और सीट खोजने के कार्य में मदद करते नजर आए।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान ने बताया कि दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन हुई। कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था की शिकायत नहीं आई है। हालांकि कुछ छात्रों को घर के पते पर रोलनंबर न पहुंचने के कारण विभाग में जाकर डुप्लीकेट नंबर लाने पड़े।