फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़े काम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के वक्त पसंदीदा ट्रेड या ब्रांच न मिलने वालों छात्रों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग में ब्रांच बदलने की छूट प्रदान कर दी है। दो सेमेस्टर पास करने के बाद किसी भी ब्रांच के इंजीनियरिंग प्रशिक्षु तीसरे सेमेस्टर में मनचाही ब्रांच में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मेकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा ब्रांच में एडमिशन लेने की सुविधा प्रदान की है। मेरिट के आधार पर पांच फीसदी कोटा इंजीनियरिंग कॉलेजों में भरा जाएगा। ब्रांच या ट्रेड बदलने की दो सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने की शर्त लागू की गई है।

तीसरे सेमेस्टर में बदल सकेंगे ब्रांच

सिर्फ तीसरे सेमेस्टर में ही ब्रांच बदलने की सुविधा मिल सकेगी। मनचाही ब्रांच में दाखिला लेने के लिए कॉलेजों में तीसरे सेमेस्टर के शुरू होने के 21 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन करने वालों को ब्रांच बदलने की छूट प्रदान नहीं की जाएगी।

इंजीनियरिंग कॉलेजों को छात्रों को ब्रांच बदल कर दाखिला देने के बाद टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के डीन अकेडमिक को इस संबंध में सूचना देना अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में चार सरकारी और 14 निजी क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है ब्रांच एवं ट्रेड बदलने का फायदा

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन आने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन जेईई और एचपीसीईटी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होती है। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र इन प्रवेश परीक्षाओं को देने के लिए पात्र माने जाते हैं। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न ब्रांच एवं ट्रेड में एडमिशन मिलती है। ब्रांच बदलने की सुविधा के बाद कोई भी विद्यार्थी दो सेमेस्टर उत्तीर्ण करने के बाद सिविल इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रीकल से मेकेनिकल, मेकेनिकल से कंप्यूटर साइंस इत्यादि ब्रांचों में प्रवेश का हकदार होगा।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के डीन अकेडमिक डॉ. एनएन शर्मा ने बताया कि दो सेमेस्टर में उत्तीर्ण होने वाले इंजीनियरिंग के छात्र तीसरे सेमेस्टर में किसी भी ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए मेरिट आधार पर विभिन्न कॉलेजों में पांच फीसदी कोटा निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें