भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आगाज सोमवार से हो रहा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 54 अफ्रीकी देशों के प्रमुखों और प्रतिनिधी भारत पहुंच रहे हैं। इनके लिए राजधानी के नौ पांच सितारा होटल बुक करने के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
30 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में सुरक्षा के लिए हजारों सीसीटीवी कैमरों के साथ हवाई निगरानी के लिए दो हेलीकॉप्टरों का भी इंतजाम किया गया है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 28 और 29 अक्टूबर को अफ्रीकी देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इस शिखर सम्मेलन की चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि इबोला के कारण बीते साल भारत ने इस सम्मेलन को टाल दिया था।