देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में चुनाव की तिथि निकट आने के साथ ही चुनावी तैयारियां जोर मारने लगी हैं।
17 अगस्त को नामांकन पत्र बिक्री शुरू हुई तो केवल दो नामांकन बिके थे लेकिन बिक्री के अंतिम दिन 25 नामांकन पत्र बिके। सर्वाधिक नामांकन पत्र कार्यकारिणी सदस्य के लिए बिके हैं।
30 अगस्त को चुनाव
एमकेपी कॉलेज में 30 अगस्त को छात्र संघ चुनाव आयोजित होने जा रहे हैं। कालेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नीलम घिल्डियाल ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन 25 नामांकन पत्र बिके।
इनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो, संयुक्त सचिव पद के लिए एक, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो और विवि प्रतिनिधि पद के लिए चार नामांकन शामिल हैं।
छात्राएं 22 तक करेंगी नामांकन
सर्वाधिक 13 नामांकन पत्र कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बिके हैं। छात्र संघ में कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या छह होती है। छात्राएं नामांकन पत्र 22 अगस्त तक जमा करा सकती हैं।