फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की सभी किताबें अब पढ़ें ऑनलाइन, ऐप लांच

Sat, 02 Jan 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सभी किताबें अब बाजार से खरीदने के बजाय ऑनलाइन उपलब्ध हो गई हैं। नए साल पर सीबीएसई ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ‘ई सीबीएसई’ एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से बच्चे सभी विषयों की किताबें आसानी से पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से कक्षा एक से पांच, कक्षा छह से आठ, कक्षा नौ से दस, कक्षा 11 और कक्षा 12 के सभी कोर्स की किताबें डिजिटल फॉर्म में अपलोड कर दी हैं। वेबसाइट के अलावा छात्र व शिक्षक गूगल प्ले स्टोर से ई सीबीएसई नाम से एप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर करें क्लिक- ecbse.nic.in

इस एप पर सभी कक्षाओं की अलग-अलग किताबें अपलोड हैं। छात्र सीधे इन पर क्लिक करें और अपनी जरूरत के हिसाब से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। इन किताबों का छात्र चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप पर शिक्षकों के लिए खास व्यवस्था

खास बात यह है कि इस ऐप और वेबसाइट पर शिक्षकों के लिए भी अलग से रिसोर्स रहेंगे, जिनकी मदद से वह शिक्षण को और बेहतर बना सकते हैं।

सारांश से करें रिव्यू
बोर्ड इससे पहले डिजिटल इंडिया मिशन के तहत सारांश ऐप भी लांच कर चुका है। इस ऐप की मदद से छात्र, स्कूल और शिक्षक का रिव्यू किया जा सकता है। बोर्ड का मकसद डिजिटल माध्यमों की मदद से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के साथ ही सिस्टम की गति बढ़ाना भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें