दिल्ली विश्वविद्यालय में सेमेस्टर और मई-जून की वार्षिक परीक्षा के लिए अब तक परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है।
अब ऐसे छात्र 17 अप्रैल तक फॉर्म जमा करा सकते हैं। इस तिथि के बाद किसी भी सूरत में फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने काफी संख्या में फॉर्म जमा कराने से चूके छात्रों की संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया है।
मालूम हो कि बीते माह भी डीयू परीक्षा विभाग ने परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाई थी। इसके बाद भी काफी संख्या में छात्र परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करा पाए हैं।
पहले प्रशासन की ओर से देरी से लेट फीस के साथ फॉर्म जमा कराने की व्यवस्था दी जाती थी, लेकिन इसे वर्ष 2012-13 में वापस लिया जा चुका है। इसलिए बिना विलंब शुल्क के भी फॉर्म जमा करा सकते हैं।