डीयू की तीसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने के लिए छात्रों के पास दो दिन का मौका है। छात्र अब सिर्फ सोमवार और मंगलवार को ही दाखिला ले पाएंगे। कॉलेजों को उम्मीद है कि सोमवार दाखिला लेने वालों की भीड़ रहेगी। उसी को देखते हुए कॉलेजों ने इंतजाम किए हैं। विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि तीसरी लिस्ट में मिले मौके को छात्र को छोड़ना नहीं चाहिए।
बताते चलें कि डीयू की तीसरी कट ऑफ शुक्रवार को आई थी। प्रत्येक कट ऑफ पर तीन कार्य दिवसों पर दाखिले का मौका मिलता है। शुक्रवार को कट ऑफ आने के कारण शनिवार को दाखिला लेने की संख्या उम्मीद से कम रही थी।
इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोमवार से दाखिला लेने के लिए छात्रों की बढ़ेगी। तीसरी कट ऑफ में भी छात्रों को कई प्रमुख क ोर्स मेें दाखिला मिला है, लेकिन इसमें आउट ऑफ कैंपस में मौके ज्यादा हैं।
डीयू के विशेषज्ञों का कहना कि छात्रों को किसी भी मौके को छोड़ना नहीं चाहिए। छात्र कॉलेज के बजाय अपने पसंदीदा कोर्स को वरीयता दें। ऐसा न हो कि वह अगली कट ऑफ में मौका मिलने के इंतजार में इस मौके से भी चूक जाएं।
जानकारों का कहना है कि कई बार छात्र अगली कट ऑफ में अच्छे कॉलेज में मौका मिलने के इंतजार वर्तमान कट ऑफ के आधार पर मौका मिलने के बाद भी दाखिला नहीं लेते हैं। अगर वह एक बार चूक गए तो फिर उन्हें दोबारा वहां भी मौका नहीं मिलेगा।