फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रों को नहीं ढूंढनी होंगी किताबें, ऑनलाइन स्टडी मटीरियल

Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्र अब ई-बुक्स से पढ़ाई कर पाएंगे। एसओएल प्रशासन ने इसे लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले चरण में 10-12 किताबों को ई-बुक्स के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह की इन्हें डाउनलोड करने पर कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। अभी एसओएल मेें सिर्फ अतिरिक्त स्टडी मैटेरियल और रेफरेंस बुक्स ही ऑनलाइन उपलब्ध होती है।

डीयू के एसओएल में तीन वर्ष के छात्रों को मिलकर कुल 4.50 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों को किताबें उपलब्ध कराने के लिए एसओएल प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


कई बार किताबें समय पर भी उपलब्ध नहीं होती हैं। मगर सिलेबस का ई-बुक्स फॉरमेट होने से छात्रों को किताबें आसानी से उपलब्ध होंगी। एसओएल प्रशासन के मुताबिक छात्रों को इसके लिए अलग से यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह एसओएल की वेबसाइट से किताबें डाउनलोड कर सकेंगे।

एसओएल का दावा है कि वह भारत का पहले ऐसा विश्वविद्यालय होगा जो इस तरह ई-बुक्स उपलब्ध कराएगा। इससे पेपर बचाए जाने के साथ ही छात्रों को किताबें फोटोस्टेट भी नहीं करानी पड़ेंगी।
विज्ञापन


इसको लेकर एसओएल प्रशासन 15 अक्तूबर को एक बैठक प्रकाशकों के साथ कर चुका है। शुरूआत में यह प्रयोग कुछ किताबों के साथ शुरू होगा जो अगले शिक्षण सत्र तक पूरी तरह से लागू करने की कोशिश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें