फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयूः खाली सीटों पर रजिस्ट्रेशन 28 से

Sun, 27 Jul 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में दसवीं कटऑफ के आधार पर शनिवार को दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई। ऊंची कटऑफ के चलते दाखिला लेने से चूके छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि अभी भी उनके लिए मौका है।
विज्ञापन


कॉलेजों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को सोमवार से पंजीकरण कराना होगा। उसके आधार पर ही कॉलेज सूची जारी करेंगे और दाखिले लेंगे। अगर सीटें बचती हैं और लिस्ट समाप्त हो जाती है और छात्र दाखिला नहीं पा सके हैं तो ऐसे में छात्रों का दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।

दरअसल, अभी भी कई कॉलेजों में कुछ कोर्स में सीटें खाली हैं। खासकर रिजर्व कैटेगरी के लिए ज्यादा मौके हैं। ऐसे में डीयू प्रशासन ने साफ किया है कि छात्र कॉलेज से खाली सीटों की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने कॉलेजों से कहा है कि वह खाली सीटों की जानकारी (कोर्स और कैटेगरी के मुताबिक) अपने नोटिस बोर्ड पर लगाएं। उसके आधार पर छात्र 28 जुलाई को शाम चार बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। उसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे कॉलेज योग्य छात्रों की सूची और प्रतीक्षा सूची जारी करेंगे।

इस आधार पर छात्रों का दाखिला 30 जुलाई तक होगा। उसके बाद भी सीटें बचती हैं और लिस्ट समाप्त हो जाती है तो कॉलेज बचे हुए छात्रों से आवेदन मांगकर 31 जुलाई तक दाखिला करेंगे। ये दाखिले मेरिट आधार पर ही होंगे। मालूम हो कि डीयू में 31 जुलाई तक ही दाखिला प्रक्रिया जारी रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें