दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली।
मंगलवार को कैंपस और अन्य केंद्रों पर छात्रों की भीड़ देखने को मिली, हालांकि पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम थी।
दूसरा दिन भी ऑफलाइन प्रक्रिया के नाम ही रहा। ऑनलाइन आवेदन ने रफ्तार तो पकड़ी लेकिन वह बीते साल के मुकाबले में कम ही रही।
मंगलवार को सभी सेंटरों पर ऑफलाइन आवेदन के तहत 29,693 फॉर्म बेचे गए, जबकि 11,859 फॉर्म जमा हुए। वहीं फीस के साथ केवल 13,200 ऑनलाइन फॉर्म जमा हुए। दो दिनों में ऑफलाइन कुल 62,153 आवेदन पत्र बिके जबकि फीस के साथ 15,545 ऑनलाइन फॉर्म जमा हुए।
यह भी पढ़ें: UPSEE रिजल्ट में नया पेंच, बीटेक के 6 सवाल रद्द
बीते साल दो दिनों में ऑफलाइन व ऑनलाइन मिलाकर कुल 1,00,466 फॉर्म बिके थे जबकि इस साल 77,698 आवेदन पत्र बिके हैं। वहीं पहले दिन की गलतियों से सीख लेते हुए खासकर दौलतराम कॉलेज में छात्रों के लिए टेंट और पानी की व्यवस्था की गई।
अलग-अलग काउंटर भी बनाए गए। एससी-एसटी श्रेणी के बनाए गए काउंटर के बारे में बताया गया कि ऐसा स्वयं छात्र चाहते थे। यहां सबसे ज्यादा फॉर्म बिके। दौलतराम में सामान्य श्रेणी के तहत 3540 और एससी/एसटी श्रेणी के तहत 1263 फॉर्म बिके। इसके साथ ही 1000 फॉर्म जमा हुए।
एसजीटीबी खालसा कॉलेज में सामान्य के 2508 फॉर्म और एससी/एसटी के 583 फॉर्म बिके। यहां मंगलवार को सबसे अधिक 4000 आवेदन पत्र जमा हुए। सबसे कम 187 फॉर्म आईपी कॉलेज में बिके जबकि यहीं सबसे कम 78 जमा भी हुए।
दो दिनों में फॉर्म की संख्या
ऑनलाइन पंजीकरण फीस के साथ...15545
कुल फॉर्म बिके.............................62,153
कुल फॉर्म जमा हुए.......................11,859
बिके और जमा हुए फॉर्म
सेंटर......................सामान्य/ओबीसी.......एससी/एसटी......जमा
दौलतराम कॉलेज..........3540...................1263.............1000
हंसराज.......................1330....................276...............555
खालसा.......................2508....................583..............4000
आईपी.........................150......................37................78
श्याम लाल कॉलेज.......2083.....................581...............624
राजधानी....................2385.....................533...............800