फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT एग्जाम में DTU का जलवा

Thu, 16 Jan 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टेक्निकल युनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने कैट परीक्षा में अपना जलवा कायम किया है।
विज्ञापन


आईआईएम के लिए होने वाली कैट परीक्षा के नतीजों में डीटीयू के विभिन्न विभागों के 11 छात्र-छात्राओं ने 99 से भी अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।

छात्र-छात्राओं की इस सफलता से डीटीयू प्रशासन बेहद खुश है। डीटीयू से लघिमा गुप्ता ने 99.93 पर्सेंटाइल, प्रीतपाल सिंह ने 99.85, नमन सिंह ने 99.82, कुमार प्रतीक ने 99.70,स्वपनिल गुप्ता ने 99.50 परसेंटाइल हासिल किया है।

साथ ही प्रकाश उपमन्यु ने 99.20, आशीष ने 99.43, मितेश्वर सिंह ने 99.63, शुभम कुकरेजा ने 99.61, श्रेयांस जैन ने 99.20, अभिषेक शर्मा ने 99.36 पर्सेन्टाइल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीयू के कुलपति प्रो पी.बी शर्मा ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर कहा कि हमारा फोकस शिक्षा और रिसर्च पर रहता है। हमारी शैक्षणिक रणनीति शुरुआत से ही छात्रों को शिक्षा, रिसर्च व इनोवेशन में आगे बढ़ाने की रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें