फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर ‘तीखी बात’ से छात्र नेताओं में तकरार

Wed, 16 Jul 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की आहट के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं को कहा खूब भला-बुरा
किसी छात्र ने फेसबुक पर एक पेज ‘तीखी बात’ बनाकर छात्र नेताओं को खूब भला-बुरा कहा। मामला छात्र संघ अध्यक्ष तक पहुंचा तो वह एसएसपी की शरण में जा पहुंचे। इस बीच खबर आई कि वह पेज डिलीट हो गया है।

एसजीआरआर कॉलेज में नए सत्र के छात्र संघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एनएसयूआई, एबीवीपी और आर्यन ग्रुप ने कॉलेज में हेल्प सेंटर बनाए हैं। इन पर फ्रेशर्स की मदद की जा रही है।
विज्ञापन


इस बीच किसी खुराफाती छात्र नेता ने फेसबुक पर ‘तीखी बात, एसजीआरआर पीजी कॉलेज पॉलिटिक्स’ नाम से एक पेज बनाया। इस पर कॉलेज के छात्र नेताओं को लेकर कमेंटबाजी चल रही थी।

अलग-अलग छात्र नेताओं के बारे में पर्सनल कमेंट उन्हें नागवार गुजरे। छात्र संघ अध्यक्ष महादेव रतूड़ी ने फेसबुक पेज पर संदेश भेजकर इसे बंद करने को कहा तो धमकी मिलने लगीं।
विज्ञापन


सोमवार को महादेव शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। इस बीच पेज बनाने वाले छात्र को भनक लगी तो उसने पेज तुरंत डिलीट कर दिया।

फिलहाल पेज का विवाद थम गया है, लेकिन इसे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की शुरुआत कहा जा रहा है।

बीते वर्ष भी आक्षेप की राजनीति के चलते छात्र संगठनों में झगड़े हुए थे। वहीं कालेज प्रशासन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

एसजीआरआर में रजिस्ट्रेशन खत्म
एसजीआरआर कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार को पूरा हो गया।

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक करीब दो हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, हालांकि छात्र नेताओं ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है। इस पर फैसला बुधवार को होगा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें