फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में बवाल, NSUI और ABVP भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सात अप्रैल को साउथ कैंपस निदेशक प्रोफेसर उमेश राय के साथ छात्रसंघ संयुक्त सचिव राजू रावत के दुर्व्यवहार की घटना और उसके बाद डूसू कार्यालय को सील करने से राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


मामले को लेकर अब एनएसयूआई और एबीवीपी आमने-सामने आ गए हैं। इसकी बानगी मंगलवार को कैंपस में देखने को मिली।

बता दें कि 7 अप्रैल को डीयू के छात्रसंघ  संयुक्त सचिव ने निदेशक के मुंह पर कालिख पोत दी थी।
Trending Videos

'एबीवीपी पर लगे प्रतिबंध'

नॉर्थ कैंपस में मंगलवार को एबीवीपी ने एक की सजा सभी पदाधिकारियों को देने को लेकर प्रदर्शन के जरिए विरोध दर्ज कराया। वहीं एनएसयूआई ने कैंपस में शिक्षकों के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में जहां एबीवीपी ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की वहीं एनएसयूआई ने एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाने को कहा।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा ने कहा कि संगठन ने घटना की निंदा करते हुए पहले ही राजू रावत को निकाल दिया है, फिर भी कार्यालय को सील किया गया जो गलत है।

विज्ञापन

एनएसयूआई ने किया बहिष्कार का ऐलान

संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल और छात्रसंघ अध्यक्ष अमन अवाना ने कहा कि प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। एबीवीपी ने राजू रावत को बहाल करने की मांग की।
 
दूसरी ओर एनएसयूआई ने प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ की सचिव करिश्मा ठाकुर, एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव मोहित शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष विकास चिकारा ने राजू रावत पर कार्रवाई करने और एबीवीपी पर भी डीयू में प्रतिबंध लगाने की बात कही।

एनएसयूआई के प्रवक्ता संजय पोद्दार ने कहा, ‘जब तक एबीवीपी पर कार्रवाई नहीं होती तब तक एनएसयूआई पदाधिकारी डूसू ऑफिस का इस्तेमाल नहीं करेंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें