फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में नंबर वन बनी दिल्ली यूनिवर्सिटी

Thu, 18 Sep 2014 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूकूअरैली सायमंड्स (क्यूएस) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालय (आईआईटी को छोड़कर) की श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय को पहला स्थान मिला है। डीयू ने बीते साल की रैंकिंग में 20 स्थान ऊपर छलांग लगाई है।
विज्ञापन


सरे नंबर में मुंबई यूनिवर्सिटी है। डीयू ने मुंबई विश्वविद्यालय के मुकाबले में 130 अंकों की बढ़त बनाई है। ओवर ऑल रैंकिंग में डीयू को 421-430 अंक मिले हैं। इस तरह से विश्वविद्यालय आईआईटी संस्थानों को छोड़कर यूनिवर्सिटी स्तर पर पहले पायदान पर पहुंचा है।

एकेडमिक रेपुटेशन में डीयू का विश्व में 196वां रैंक है। यह आईआईटी संस्थानों को छोड़कर भारतीय विश्वविद्यालय को मिली रैंक में सबसे अधिक है, जबकि एम्पलॉयर रेपुटेशन में 122वां स्थान है।
विज्ञापन


फैकल्टी एरिया में सोशल साइंस एंड मैनेजमेंट में विश्व 166वां रैंक और भारत में पहला स्थान मिला है। फैकल्टी एरिया में नेचुरल साइंस में दुनिया भर में 220वां स्थान है जबकि भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर डीयू दूसरे नंबर पर है।

इसी तरह से आर्ट एंड ह्यूमेनिटीज स्तर पर वर्ल्ड में डीयू का रैंक 194 है जबकि भारतीय विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। क्यूएस ने 16 सितंबर को दुनिया भर के 700 संस्थानों की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें