फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के निखिल और विभोर बने सीए

Mon, 18 Jan 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने नवंबर-2015 में हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। इसमें दून के दो युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं, जबकि 50 युवाओं ने किसी एक ग्रुप की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


आईसीएआई की ब्रांच के चेयरमैन सीए नवीन गुप्ता ने बताया कि इस बार आए परिणामों में दून से विभोर शर्मा और निखिल टंडन दोनों ग्रुप की परीक्षा पास कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रथम ग्रुप में 27 और द्वितीय ग्रुप में 21 युवाओं ने कामयाबी हासिल की है।

कॉमन प्रॉफिशिएंसी टेस्ट(सीपीटी) में करीब 100 युवाओं ने सफलता हासिल की है। अब यह युवा ग्रुप-1 व ग्रुप-2 की परीक्षा देंगे। इस बार खास बात यह भी है कि सीए परिणामों में ब्रांच को अंकों की सूची नहीं भेजी गई है। इसके बजाए आईसीएआई ने केवल क्वालिफाई करने वाले युवाओं की सूची भेजी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की सभी परीक्षाएं पास करके सीए बनना बेहद मुश्किल है। इसमें सबसे पहले सीपीटी और फिर दोनों ग्रुप परीक्षाएं पास करनी होती हैं। बीते वर्ष की तरह इस साल भी सीए का परिणाम काफी कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें