फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिग्री कॉलेजों के शिक्षक भी करवा सकेंगे पीएचडी

Wed, 02 Jul 2014 10:05 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के डिग्री कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की लंबे समय से रिसर्च गाइड बनाए जाने की मांग अब पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय अब डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को ज्वाइंट गाइड बनाकर पीएचडी करवाने की छूट देगा।
इसमें एक प्रमुख गाइड एलयू का टीचर होगा और दूसरा ज्वाइंट गाइड डिग्री कॉलेज का शिक्षक होगा।

इस तरह अब डिग्री शिक्षकों को भी रिसर्च गाइड बनाया जाएगा। 19 जून को प्रस्तावित कार्यपरिषद की बैठक में इस मुद्दे को रखा जाएगा। वहीं पीएचडी एंट्रेंस में अब माइनस मार्किंग भी होगी।

एलयू ने पीएचडी ऑर्डिनेंस तैयार कर लिए हैं और अब इसे कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। इस समय ऑर्डिनेंस को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।

राजधानी में कई कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है लेकिन उसके बाद स्टूडेंट्स को जब पीएचडी करनी होती है तो उसे एलयू का ही मुंह ताकना पड़ता है।

ऐसे में अब डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को जॉइंट रिसर्च गाइड बनाकर इस समस्या को दूर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें