पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिए फीस बढ़ सकती है। इस संबंध में पीयू सिंडीकेट की 26 अक्तूबर को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैठक में पीयू स्थित स्वीमिंग पूल, जिम्नेजियम हाल, बैडमिंटन, शूटिंग और टेनिस कोर्ट के लिए सीटें निर्धारित की जाएंगी।
प्रस्ताव के तहत मेंबरशिप बनाने में पीयू कैंपस स्टूडेंट्स और कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। प्रस्ताव के तहत 75 सीटें एफिलिएटेड कालेज, 75 सीटें एल्युमनी मीट, 75 रिटायर्ड कर्मचारियों और सिर्फ 75 सीटें आउट साइडर के लिए तय की गई हैं। स्पोर्ट्स मेंबरशिप कार्ड कम से कम 3 महीने के लिए बनाया जाएगा। सीटें खाली रहने पर ही बाहरी लोगों की रजिस्ट्रेशन हर साल 30 अप्रैल के बाद होगी।
पीयू में स्पोर्ट्स मेंबरशिप की फीस में होगा बदलाव
रजिस्ट्रेशन फीस 25 से बढ़ाकर 50 रुपये, आईकार्ड फीस 25 से 50 रुपये, पीयू स्टूडेंट्स की पीस 50 से 75 रुपये, पीयू फेकल्टी-नॉन टीचिंग को 150 से 200 रुपये, एफिलिएटेड कालेज, मेंबर ऑफ एल्युमनी, रिटायर्ड पीयू कर्मचारियों को 200 रुपये मासिक फीस देनी होगी। आउटसाइडर की फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव सिंडीकेट में आएगा। मेडिकल फीस (50 रुपये) में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
पीयू सिंडीकेट में ये प्रस्ताव भी आएंगे
-संस्कृत विभाग में शास्त्री कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव।
-पीयू मास कम्यूनिकेशन विभाग के प्रो. संजय वडवालकर को रि-इंप्लाइमेंट देने का प्रस्ताव।
-यूजीसी नियमों के तहत शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव
-यूसोल के डा. एम्युनल नाहर को डा. अंबेडकर सेंटर फॉर सोशल इकोनामिक सेंटर को को-आर्डिनेटर नियुक्ति करने का मामला।