फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई नेट से जुड़ी बड़ी अच्छी खबर, पढ़ना न भूलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई नेट देने वाले अभ्यर्थी अब अपनी शंकाएं दूर कर सकेंगे। वर्ष 2014 में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देने वालों को नेट की ओएमआर शीट, आंसर-की और कैलकुलेशन शीट की फोटोकॉपी आवेदन पर मिलेगी। सीबीएसई ने यह सुविधा केवल 2014 में नेट देने वाले अभ्यर्थियों को ही देने का निर्णय लिया है। सीबीएसई की ओर से यह फोटोकॉपी स्पीड पोस्ट से भेजी जाएगी।
विज्ञापन


नेट की ओएमआर शीट, आंसर-की और कैलकुलेशन शीट की फोटोकॉपी लेकर अभ्यर्थी जांच-परखकर अपनी शंकाओं को दूर कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे। आवेदन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के पास बीस जुलाई तक पहुंचने चाहिए। इसके बाद मिलने वाले आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क सचिव, सीबीएसई के पक्ष में दिल्ली/नई दिल्ली/नोएडा पर देय एवं किसी अनुसूचित बैंक की ओर से जारी डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवाना होगा। रोलनंबर, नाम एवं पता आवेदन पर लिखना होगा।

रोलनंबर एवं नाम को डिमांड ड्राफ्ट के पीछे की तरफ भी लिखना होगा। आरटीआई अधिनियम के तहत या पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि तक पांच सौ शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। अधूरे आवेदन बिना कार्यवाही रद्द किए जाएंगे।
विज्ञापन

संस्थान, कॉलेज को नहीं दी जाएगी कॉपी

सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए सूचना में स्पष्ट किया है कि नेट की ओएमआर शीट एवं कैलकुलेशन शीट की फोटो प्रति को प्रदर्शन, वाणिज्यिक कारणों या मीडिया में प्रिंट के लिए किसी संस्थान या कॉलेज को उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।

इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि सीबीएसई की ओर से वेबसाइट पर ओएमआर शीट, आंसर की और कैलकुलेशन शीट की फोटोकॉपी बारे सूचना अपलोड कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें