कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य यूजीसी नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा 29 जून 2014 को आयोजित की जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी में भी यूजीसी नेट के लिए कार्डिनेटिंग सेंटर बनता है।
जून में होने वाले यूजीसी नेट के लिए सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष में अपीयर हो रहे या ग्रेजुएशन में 55 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी यूजीसी नेट में अपीयर हो सकते हैं।
परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के बाद फीस का चालान 7 मई तक एसबीआई में जमा कराना होगा।
15 मई तक आवेदन फार्म और फीस कॉपी पंजाब यूनिवर्सिटी के यूजीसी कार्डिनेटिंग सेंटर में जमा करानी होगी। दिसंबर 2013 में यूजीसी नेट में पीयू केंद्र से 13 हजार से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी थी।
मार्च में घोषित यूजीसी नेट रिजल्ट में शहर के युवाओं का पास प्रतिशत 3.24 फीसदी रहा। दिसंबर 2013 में पीयू से 61 ने जेआरएफ और 361 नेट क्लीयर हुए।
जून 2013 में 77 जेआरएफ और 536 ने नेट और दिसंबर 2012 में 80 जेआरएफ और 858 ने नेट क्लीयर किया था।