लखनऊ में 15 से 19 नवंबर तक नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में डीएवी कालेज की नाटक और स्किट टीम ने मेडल जीते हैं। मेडल जीतकर लौटी टीमों का कालेज में शानदार स्वागत किया गया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया और इस दौरान सेलिब्रेशन भी हुआ।
कालेज की नाटक टीम ने देश भर की 28 यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया है। कालेज की स्किट टीम ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। कालेज प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन और यूथ फेस्टिवल के चीफ कॉर्डिनेटर प्रो. रविंदर चौधरी ने टीम की जीत पर शुभकामनाएं दी।
प्रो. चौधरी ने बताया कि करीब तीन महीने की मेहनत के बाद युवाओं ने इतना बेहतर रिजल्ट दिया है। उन्होंने बताया कि अगले साल फरवरी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नेशनल राउंड के लिए दोनों टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है।
टीम के हेड अरमनदीप संधू ने बताया कि नाटक का थीम मस्तों का टोला था। वहीं स्किट में भ्रष्टाचार, दुष्कर्म और बेटियों को भ्रूण में ही मारने जैसे थीम को सभी ने खूब सराहा। कालेज के आगाज ग्रुप के सदस्यों ने इन इवेंट में हिस्सा लिया।