फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट झड़प के बीच डीएवी में मतदान संपन्न

Thu, 05 Sep 2013 07:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को लगभग डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव एक घंटे की देरी से सुबह 10 बजे शुरू हुए। कॉलेज प्रशासन की देरी के चलते मतदान तय समय पर शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के बैनर हटाए
कॉलेज के गेट के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब भी चुनाव प्रकिया नहीं शुरू हो पाई थी। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज कैंपस में पुलिस बल तैनात रहा।

तस्वीरों में देखें, डीएवी छात्रसंघ चुनाव

चुनाव शुरू होने के बाद देखते ही देखते मतदान स्थल पर लगातार छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। एक तरफ कॉलेज के अंदर मतदान हो रहे थे तो दूसरी ओर पुलिस कॉलेज के बाहर और दुकानों पर लगे प्रत्याशियों के बैनर हटा रही थी।
विज्ञापन


फर्जी आईकार्ड पकड़े
चुनाव के दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा 20-25 फर्जी आईकार्ड भी पकड़े गए। इन फर्जी मतदाताओं को कॉलेज के गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। इस बीच किसी बात को लेकर छात्रों में आपस में छिटपुट झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने तत्परता से इन झड़पों को नियंत्रित किया।

डीएवी छात्र संघ चुनाव दोपहर लगभग ढाई बजे संपन्न हुए। चुनाव में करीब 18 सौ छात्राओं ने मतदान किया। चुनाव में 40 प्रतिश्ात छात्र और 20 प्रतिश्ात छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पढ़े, 13 साल बाद यहां चुनौती बनी महिला प्रत्याशी

आपको बता दें कि कॉलेज में इस बार मतदाताओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। पिछले वर्ष के 18000 मतदाताओं के मुकाबले इस बार 24693 मतदाता 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी व्यवस्थाओं के तहत कॉलेज को चार जोन में बांटा गया है।

मतदान के लिए कुल 23 बूथ
छात्रा जोन में 10110 छात्राएं मतदान करेंगी। छात्रों के लिए भी तीन जोन बनाए गए हैं। छात्र स्नातक कला जोन में 4814, छात्र स्नातक विज्ञान जोन में 3897 और छात्र पीजी, स्नातक वाणिज्य, एलएलबी और सेल्फ फाइनेंस जोन में 5872 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए कुल 23 बूथ बनाए गए हैं।

पढ़े, छात्र नेताओं के चुनावी 'वादे', मिलेगा सब कुछ 'मुफ्त'

इस बाद आईकार्ड और वोटर लिस्ट की फोटो का मिलान करने के बाद भी छात्र मतदान कर पाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने प्रत्याशियों को 2500 पेज की यह सूची सीडी में उपलब्ध कराई है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार बुधवार शाम तक आईकार्ड बांटे गए और बचे हुए आईकार्ड सील कर दिए गए।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें