फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज ने रोके सैकडों छात्रों के परीक्षा फॉर्म

Wed, 19 Mar 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एससी-एसटी आय प्रमाण पत्र न होने से डीएवी पीजी कॉलेज में 350 छात्रों के परीक्षा फॉर्म रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस में एक और 'तूफान' ने दी दस्तक

इन छात्रों को तहसीलदार की ओर से जारी प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए कालेज ने दो मौके दिए। मगर छात्र न प्रमाण पत्र जमा कर पाए, न ही दाखिला सामान्य श्रेणी में कन्वर्ट करवाया।

पढ़ें, वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

कॉलेज में इस वर्ष जिला पंचायत अध्यक्ष से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर एससी और एसटी छात्रों ने दाखिला लिया। बाद में समाज कल्याण विभाग ने कहा कि सिर्फ तहसीलदार से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही आरक्षित वर्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, शिक्षिका के घर में घुसकर प्रिंसिपल ने की गलत हरकत

छात्रों को कॉलेज ने 31 दिसंबर 2013 तक का वक्त दिया। छात्रों की मांग पर समय 24 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद प्रमाण पत्र नहीं आए। आखिरकार कॉलेज प्रशासन ने करीब 350 छात्रों के परीक्षा फॉर्म रोक लिए।
विज्ञापन


इन्हें रोकने की एक वजह यह भी है कि समाज कल्याण विभाग से इनकी छात्रवृत्ति न आने की सूरत में कॉलेज पर प्रति छात्र 700 रुपए से अधिक भार पड़ रहा है।

पढ़ें, 20 अप्रैल तक केदारनाथ रूट हो जाएगा तैयार!

छात्र नेताओं ने मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन से मिले। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य ने साफ किया कि गढ़वाल विवि मंजूरी देता है तो वह बचे छात्रों के प्रमाण पत्र फॉरवर्ड कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें