डीएवी पीजी कालेज में इस बार बार मेरिट के आधार दाखिले होंगे। इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। छात्र को प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रास्पेक्टस के बजाए केवल मेरिट फॉर्म ही भरना होगा।
यह फार्म दस रुपये के शुल्क पर उपलब्ध होगा। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रास्पेक्टस के साथ ही लॉ की प्रवेश परीक्षा के फॉर्म की बिक्री भी आठ जुलाई से शुरू होगी।
बीए, बीएससी और बीकॉम के फॉर्म 20 जुलाई तक जमा होंगे। 22 से 27 जुलाई के बीच मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसके एक सप्ताह के भीतर दाखिले पूर्ण कर लिए जाएंगे। जबकि 11 अगस्त को आयोजित होने जा रही एलएलबी प्रवेश परीक्षा के फॉर्म कालेज में 31 जुलाई तक जमा किए जाएंगे।
छात्र कालेज की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर 300 रुपये के ड्राफ्ट के साथ जमा करा सकते हैं। प्रवेश के लिए इस बार केवल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के ही ड्राफ्ट मान्य होंगे। जिस ड्राफ्ट के पीछे छात्र का नाम, पता, मोबाइल नंबर और कक्षा नहीं लिखा होगा, वह स्वीकार नहीं किया जाएगा।