फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग मिल्खा भाग, कॉलेज देगा 'पैसे'

Tue, 13 Aug 2013 01:16 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अर्से बाद ही सही कॉलेज के लिए जी जान से खेलने वाले खिलाड़ियों की डीएवी ने सुध ले ली है। डीएवी ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि तो बढ़ाई ही है, साथ ही डायट का खर्चा भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


डीएवी पीजी कालेज ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सम्मान राशि बढ़ा दी है। अब यह राशि गढ़वाल विवि की पुरस्कार राशि से भी अधिक है।

7 गोल दाग कर मैच किया अपने नाम

गोल्ड पर मिलेगा 15 हजार
कालेज के क्रीड़ा विभाग में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, खेल सचिव डा. सत्यव्रत त्यागी ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार, सिल्वर मेडल विजेता को 8100 से बढ़ाकर 11 हजार और ब्रांज मेडल विजेता को 5100 से बढ़ाकर 7500 रुपये दिए जाएंगे।

50 रुपये का हुआ जलपान
खिलाड़ी का जलपान शुल्क 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये, अंर्त विवि प्रतियोगिता के दौरान दैनिक भत्ता 150 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। जूतों के लिए खिलाड़ियों को अब 500 के बजाय 700 रुपये मिलेंगे। दूसरी ओर, गढ़वाल विवि ने इस वर्ष डीएवी कालेज को चार महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मौका दिया है।
विज्ञापन


प्रतिभा निखारने में 'फेल' साबित हो रही सरकार

डा. सत्यव्रत त्यागी ने बताया कि गत वर्षों में बंद पड़ी स्व. ठाकुर पूर्ण सिंह स्मृति वालीवाल प्रतियोगिता, स्व. राज कुमार शुक्ला स्मृति बास्केटबाल प्रतियोगिता और स्व. डा. पीएन धस्माना स्मृति हाकी प्रतियोगिता भी इस वर्ष कालेज की ओर से आयोजित कराई जाएंगी।

गढ़वाल विवि ने दिया मेजबानी का न्योता
साथ ही गढ़वाल विवि के खेल कैलेंडर के तहत कालेज को इस वर्ष अंतरमहाविद्यालय शूटिंग, शतरंज, एथलेटिक्स और शरीर सौष्ठव प्रतियोगिताओं की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है।

झुकी बहुगुणा सरकार, वंदना को मिला सम्मान

डीएवी कालेज तीन सितंबर को चेस टूर्नामेंट, 27 नवंबर को एथलेटिक्स, 20 दिसंबर को वेट लिफ्टिंग और 23 दिसंबर को शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराएगा। कालेज प्राचार्य डा. भसीन ने कहा कि जो छात्र खेलों में रुचि रखते हों वे 24 अगस्त तक हर हाल में दाखिला ले लें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें