फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्विज में भाग लेना है तो आज पहुंचे डीएवी कॉलेज

Fri, 03 Jan 2014 10:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
6 जनवरी तक डीएवी-10 कालेज में चल रहे इंस्पॉयर इंटर्नशिप साइंस कैंप में आज दोपहर बाद के सत्र में साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


कॉर्डिनेटर मंजू दीवान ने बताया कि 39 स्कूलों के आए विद्यार्थियों में से प्रत्येक स्कूल से तीन विद्यार्थियों की एक टीम बनाई जाएगी। पहले राउंड को क्लीयर करने पर ही 6 जनवरी को फाइनल राउंड तक टीम पहुंचेगी।

डा.बीसी जोसन ने बताया कि  300 विद्यार्थियों के रहने और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं का प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक कैंप से पहले सुबह कालेज में हवन से शुरूआत होगी।
विज्ञापन


सुबह के सत्र की शुरूआत पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रो. चरणजीत सिंह औलख, डायरेक्टर इनफोमैथ्स और एशियन इंस्टीट्यूट पटियाला के प्रो. एमएस सैनी का लेक्चर से हुई।

साइंस फील्ड में युवाओं के लिए कैरियर में ढेरों ऑप्शन हैं। लेकिन सही समय पर इसकी जानकारी मिलनी बहुत जरूरी है।

11वीं साइंस संकाय के 300 से अधिक विद्यार्थियों को इस फील्ड में राह दिखाने के लिए कई जाने माने साइंटिस्ट सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में पहुंचे हुए हैं।

वीरवार से कालेज में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सहयोग से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 10वीं के टॉपर विद्यार्थियों का इंस्पॉयर इंटर्नशिप साइंस कैंप-2014 शुरू हुआ।

कैंप का उद्घाटन हवन के साथ हुआ। इस मौके पर डीएवी कालेज मैनेजमेंट कमेटी की डायरेक्टर (पीएस-3) निशा पसीन मुख्य अतिथि थी।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में साइंस संकाय को हिस्ट्री विषय की तरह नहीं पढ़ाया जाना चाहिए बल्कि प्रैक्टिकल वर्क पर अधिक जोर देना चाहिए।

कैंप के मुख्य स्पीकर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने कहा कि साइंस के प्रति स्कूली स्तर पर ही जागरूकता जगाने के लिए हायर एजूकेशन में कालेज और यूनिवर्सिटी को भी अपनी भागेदारी निभानी चाहिए।

डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी प्रेसिडेंट के सलाहकार डा. एचआर गंधार के लेक्चर से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम का संचालन डीएवी कालेज प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन और कैंप कॉर्डिनेटर डॉ. मंजू दीवान की देखरेख में हुआ।

डॉ. मंजू ने रिपोर्ट में बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं के मन में साइंटिफिक विचारधारा को पैदा करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम काफी फायदेमंद रहेगा।

पंजाबी यूनिवर्सिटी में जोलॉजी विभाग के डॉ. जसबीर सिंह के अलावा डॉ. जीएस सोही ने भी अलग-अलग थीम पर लेक्चर दिया।

दोपहर बाद के सत्र में विद्यार्थियों को लैब में ले जाकर होम सिक्योरिटी सिस्टम, क्लैप स्विच, पर्सन काउंटर, फायर सेंसर और टच सेंसर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कई प्रोजेक्ट भी तैयार किए। कैंप में पहुंचे केबी डीएवी स्कूल के आकाश राणा ने कहा कि उन्हें कैरियर के बारे में काफी जानकारी मिली।

डीएवी लुधियाना से आए संचय तलवार ने कहा कि पहली बार इस तरह के इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला। कैथल से आई उज्जवल और पानीपत निवाशी सिखा ने कहा कि इतने अनुभवी साइंटिस्ट से पहली बार मुलाकात करने का मौका मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें