फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक बढ़ाई जाए परीक्षा फार्म भ्ारने की तिथि

Thu, 15 May 2014 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने कॉलेजों की रूसा के तहत यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे सत्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि को 30 मई तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष हुकम सिंह ने कहा कि महज सात दिन में छात्रों को परीक्षा फार्म भरने में मुश्किल होगी। अधिकतर कॉलेजों में 11 मई से अवकाश के चलते सिलेबस पूरा हो चुका है।

छात्र घर चले गए हैं। ऐसे में उन्हें ऑनलाइन फार्म भरने में दिक्कतें पेश आएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा का अभाव और फार्म भरने की सही जानकारी न होने से महज सात दिन में फार्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि विवि प्रशासन आनन-फानन में फैसले लेकर रूसा के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों को परेशानी में डाल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें