फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी: बढ़ी आवेदन की अंतिम तारीख, फिर लेट होगा सत्र

Sun, 29 Sep 2013 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की मंशा थी कि इस साल से बीटीसी सत्र नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए संबद्धता देने और दाखिले के बाद एक अक्तूबर से सत्र शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था लेकिन कुछ खामियों के चलते सत्र इस बार भी देर से शुरू हो पाएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने संशोधित आवेदन पत्र जमा करने की जहां अंतिम तिथि बढ़ा दी है, वहीं अभी 260 निजी कॉलेज संबद्धता की लाइन में हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक रखने की योग्यता स्नातक के साथ बीटीसी है। प्रदेश में अभी तक बीटीसी सत्र नियमित नहीं हो पाया।

इसलिए शासन स्तर से यह तय किया गया था कि निजी कॉलेजों को संबद्धता देने की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी और 30 सितंबर तक छात्रों को प्रवेश दे दिया जाएगा।

इसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) व निजी कॉलेजों में बीटीसी की पढ़ाई एक अक्तूबर से शुरू करा दी जाएगी।

इसके लिए शासनादेश जारी करते हुए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई लेकिन छह हजार से अधिक आवेदकों ने गलत आवेदन भर दिए।

इसके चलते एससीईआरटी ने त्रुटिपूर्ण आवेदनों को ठीक करते हुए डायटों में 21 सितंबर तक जमा करने का मौका दिया। फिर भी चार हजार से अधिक आवेदकों ने संशोधित फार्म जमा नहीं किए।

अब चार अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसके अलावा करीब 260 निजी कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें संबद्धता दिया जाना अभी बाकी है। राज्य समिति की बैठक अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होगी।
विज्ञापन


इससे बीटीसी सत्र एक बार फिर लेट होना तय है। प्रदेश में मौजूदा समय डायट में बीटीसी की 10,400 और 458 निजी कॉलेजों में 22,900 सीटें हैं। 260 निजी कॉलेजों को संबद्धता मिलने पर 13,000 सीटें और बढ़ जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें