फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, किसे-किसे मिला बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला

Fri, 04 Jul 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ ऑडिटोरियम में बीकॉम प्रथम वर्ष दाखिले की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन जनरल पूल (15 फीसदी) के तहत एसडी कालेज की सभी 36 सीटें आधे घंटे के अंदर ही भर गई।
विज्ञापन


उधर, दोपहर बाद यूटी पूल (85 फीसदी) के लिए पहले दिन 111 सीटों में से 105 सीटों पर विद्यार्थियों ने एसडी कालेज को प्राथमिकता दी। शुक्रवार को यूटी पूल की अन्य सीटों के लिए काउंसिलिंग का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को यूटी कोटे की 251 से 800 रैंक वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। पीयू लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी।

जनरल कोटे की की 28 सीटें खाली
जनरल कोटे के तहत वीरवार को हुई काउंसिलिंग के बाद  दो कालेज देव समाज कालेज फॉर वुमन सेक्टर-45 (14 सीटें) और गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन (14 सीटें) में जनरल कोटे की 28 सीटें खाली रह गए। इन सीटों पर 7 जुलाई को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कोटे का ब्योरा
कालेज का नाम-------अंतिम रैंक------कट ऑफ
एसडी कालेज-32-------------100------------111.2
डीएवी कालेज-10-------------247------------109.6
जीसीसी-42------------------282------------109.2
एमसीएम-36-----------------197------------110.2
जीसीजी-11-------------------230------------109.8
जीसीजी-42-----------------325-------------108.6
जीसी-11---------------------332-------------108.6
जीसी-46--------------------362-------------108.2
एसजीजीएस-26-------------483-------------107.2
(नोट: विभिन्न कालेजों में जनरल कोटे की 15 फीसदी खाली सीटों के लिए 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे 501 से 900 रैंक वालों की काउंसिलिंग होगी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें