चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को नेशनल एजुकेशन लीडरशिप-13 के तीन अवार्डों से सम्मानित किया गया है।
एक इंडस्ट्री ग्रुप व मीडिया कंपनी द्वारा हर साल ये अवार्ड दिए जाते हैं।
इस बार सीयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को सर्वोत्तम बी-स्कूल और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग को सर्वोत्तम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट घोषित किया गया है। वहीं, सीयू के चांसलर सतनाम संधू को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष अवार्ड दिया गया।
संधू ने इसके लिए फैकल्टी व स्टूडेंट्स को बधाई दी। साथ ही कहा कि स्थापना के दूसरे ही साल में ऐसा अवार्ड पाना गर्व की बात है।
सीयू के वीसी डॉ. आरएस बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने रिसर्च पर खास ध्यान देते हुए अपने सिलेबस इंडस्ट्री के माहिरों की सलाह से तैयार किए हैं।