फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को 65 केंद्रों पर होगी CSAT परीक्षा

Thu, 21 Aug 2014 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त को 65 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


दो पालियों में होने वाली परीक्षा पूरी निष्पक्षता, शांतिपूर्ण माहौल में कराने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं।

बुधवार को हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर हर परीक्षार्थी की तलाशी के बाद ही परीक्षा देने को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। केंद्र के अंदर मोबाइल व अन्य गैजेट्स लाना प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा तिथि से पूर्व ही केंद्रों में साफ-सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

परीक्षा से 24 घंटे पहले आयोग की ओर से निर्धारित सीटिंग प्लान के तहत केंद्र में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य भी नामित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की मदद से करा लिया जाए।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 4.30 तक होगी। परीक्षा तैयारियों का अंतिम जायजा लेने को 23 अगस्त को प्रशासनिक टीम सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी करेगी।

उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षा के प्रवेशपत्रों की जांच के साथ उपस्थित शीट पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर सही तरह से कराए जा सकें।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अराजकता अथवा बाधा से निपटने को पर्याप्त पुलिस बल वरिष्ठ अधिकारियों की अगुआई में तैनात रहेगा। बैठक में एडीएम टीजी अशोक कुमार सहित सभी नामित मजिस्ट्र्रेट व केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें