दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए सोमवार को कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। सोमवार को खाली पड़ी सीटों के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिसके आधार पर छात्र 30 और 31 जुलाई को दाखिला ले सकेंगे। आखिरी दौर में आरक्षित सीटों की संख्या ज्यादा है।
पढ़ें:डीयू में फेल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी
इससे पहले सोमवार को कॉलेज पहुंचे छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। छात्रों की भीड़ देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि खाली पड़ी हर सीटों पर दाखिले के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
सोमवार शाम चार बजे तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन का काम जारी रहा। नतीजतन पांच बजे मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। अब कॉलेज मेरिट लिस्ट तैयार कर छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
पढ़ें-डीयू: हिंदू कॉलेज का दाखिला विवाद पहुंचा कोर्ट
जिसके आधार पर बुधवार को दाखिले लिए जाएंगे। सुबह की पाली के कॉलेजों के लिए सुबह 9 से 1 बजे तक दाखिले होंगे। वहीं शाम की पाली में आने वाले कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शाम 4 से 7 बजे तक जारी रहेगी।
दाखिला प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी अगर सीटें बच जाती हैं तो कॉलेज अपने स्तर पर छात्रों से आवेदन मांगकर 31 जुलाई को दाखिला लेंगे। इसके बाद 2014-15 शिक्षण सत्र के लिए एक भी दाखिला नहीं लिया जाएगा।