पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आज सालाना फेस्ट विमर्श-2014 का आयोजन हुआ। मौके पर युवाओं को टेलेंट दिखाने का मौका मिला।
पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में युवाओं ने क्रिएट विद वेस्ट’ में नई चीजें तैयार करके दिखाई। बेहतर चीजें बनाने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। मौके पर काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।