फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMT: काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज

Mon, 16 Sep 2013 12:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 की सेकंड फेज की ऑनलाइन काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत शिड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सत्र 2013-14 के लिए आयुर्वेदिक, यूनानी कॉलेजों की संबंधित काउंसिल से मान्यता नहीं आई है। इस कारण इन्हें सेकंड फेज की काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया है।

महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण) उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किए गए शिड्यूल के तहत 19 सितंबर से 26 सितंबर तक चलने वाली एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस की काउंसलिंग के लिए इस बार भी प्रदेश में चार सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर अभ्यर्थी के शैक्षिक, आय, जाति प्रमाण-पत्र का पहले वेरिफिकेशन होगा। फिर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस की सीटों और मेडिकल कॉलेजों का विकल्प लॉक कराके अलॉटमेंट लेटर जारी होंगे। अगर सभी सीटें नहीं भरीं तो 30 सितंबर को एसजीपीजीआई लखनऊ में स्पेशल काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें