फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चूक की वजह से तीन घंटे रुकी काउंसिलिंग

Tue, 23 Jul 2013 10:44 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसिलिंग में सोमवार को बोर्ड की एक चूक की वजह से तीन घंटे तक काउंसिलिंग रुकी रही। बोर्ड ने रिपोर्टिंग के दौरान एक छात्रा के सभी प्रमाणपत्र तो जांचे लेकिन ओबीसी का ओरिजनल प्रमाण पत्र न होने के बावजूद अलॉटमेंट के लिए फाइल आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन


हालांकि छात्रा के पास ओबीसी सर्टिफिकेट की फैक्स कापी उपलब्ध थी। जब फाइल काउंसिलिंग बोर्ड के पास पहुंची तो उन्होंने छात्रा से ओरिजनल प्रमाण पत्र मांगा।

साथ ही फैक्स कापी पर बोर्ड ने संदेह जताते हुए काउंसिलिंग रोक दी। मौके पर डीजी हेल्थ डा. वाईएस शर्मा पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि यदि छात्रा का फैक्स से मंगाया गया प्रमाण पत्र सत्य पाया जाता है तो उसे सीट अलॉट कर दी जाएगी।
विज्ञापन


देर रात तक चली काउंसिलिंग
नीट यूजी काउंसिलिंग देर रात तक चली। डीजी हेल्थ के मुताबिक हल्द्वानी में सभी सीटें करीब फुल हो चुकी हैं। श्रीनगर में आरक्षित सीटों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई। इसमें एमबीबीएस की 13 सीटें आवंटित की गई। काउंसिलिंग सोमवार रात तक जारी रही।

बीडीएस के लिए आज विशेष काउंसिलिंग
सीमा डेंटल कालेज और उत्तरांचल डेंटल कालेज में दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसिलिंग के तहत मंगलवार को बीडीएस की विशेष काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। बीडीएस के लिए स्टेट मेरिट में जगह बनाने वाले सभी छात्र सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक रिपोर्टिंग कर सकते हैं। दो बजे के बाद बीडीएस की सीट अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें