शहर के सरकारी कॉलेजों में पहली बार बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग होगी। बीएससी नॉन मेडिकल की 410 और मेडिकल की 320 सीटों के लिए इस बार कड़ा कंपटीशन होगा। जानकारी के अनुसार सीटों से तीन से चार गुना ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। बीएससी नॉन मेडिकल के लिए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी जीसीजी-11 और बीएससी मेडिकल के लिए जीसीजी-42 में जमा होगी।
ऑनलाइन आवेदन में मदद
शहर के 6 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन चल रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी 6 कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आवेदन फॉर्म भराए जा रहे हैं। डॉ. विक्रम राणा ने बताया कि स्टूडेंट को फोटो, स्ग्निचर और फैमिली फोटो स्कैन कर लानी होगी। ऑनलाइन आवेदन के समय स्टूडेंट के पास 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड जैसी सभी जानकारी होनी चाहिए।
सुबह 9 से 1.30 बजे तक करें संपर्क
स्टूडेंट की हेल्प के लिए डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में हेल्प लाइन नंबर शुरू किए हैं। स्टूडेंट सुबह 9 से 1.30 बजे तक हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्प लाइन पर रोज 80 से 100 तक फोन कॉल्स आ रही हैं।
हेल्पलाइन नंबर
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स-42 9041016513
जीसीजी- 119041016511
जीसीजी- 429041016512
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 9041016510
गवर्नमेंट कॉलेज- 469041016514
आरआईसी- 32 9041016515
सीटें 4 हजार, आवेदन 15 हजार से ज्यादा
आवेदन की आखिरी तारीख से पहले ही फर्स्ट ईयर की करीब 4 हजार सीटों के लिए अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। जानकारी के अनुसार सोमवार तक सभी 6 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए 15 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन जमा हो चुके हैं। सभी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन 26 जून और हार्ड कॉपी 29 जून तक जमा होगी। सरकारी कॉलेजों के एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. विक्रम राणा ने बताया कि रोज एक से डेढ़ हजार ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।
किस कॉलेज में कितने आवेदन
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स 42 - 929
जीसीजी- 11- 4989
जीसीजी- 42- 3455
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज 11 - 4350
गवर्नमेंट कॉलेज- 46- 1794
आरआईसी- 32- 31