सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईआईएसईआर मोहाली के डायरेक्टर और साइंटिस्ट प्रो.एन सत्यामूर्ति उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में कालेज के प्रिंसिपल डा. भूषण कुमार शर्मा, एसडी कॉलेज सोसाइटी के प्रेसिडेंट उपकार कृष्ण शर्मा और फाइनेंस सेक्रेटरी जतिंद्र भाटिया सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के 983 विद्यार्थियों को डिग्री से नवाजा गया। स्टेज पर डिग्री पाने वाले होनहारों की खुशी चेहरे पर खास झलक रही थी।
उधर करीब साल बाद फिर से डिग्री लेने के बहाने पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो गई। डा.भूषण कुमार शर्मा ने कालेज रिपोर्ट में साल भर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं में टॉप 10 में एसडी कॉलेज के 117 विद्यार्थी शामिल हैं। खेलों में भी कॉलेज विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 गोल्ड मेडल, 66 सिल्वर और 73 कांस्य पद हासिल किए।
उन्होंने बताया कि कालेज को एक सर्वे में देश के टॉप 28वां कालेज घोषित किया है। कालेज में साल भर में फैकल्टी मेंबर ने 40 रिसर्च पेपर लिखे और कालेज में 40 सेमिनार किए गए।