फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विवि की स्टूडेंट बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Fri, 22 Nov 2013 01:37 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पिछले तीन सालों के स्टूडेंट ऑफ द इयर का मेडल हासिल करने वाली तीनों छात्राएं हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2011 के लिए आकांक्षा मिश्रा, 2012 के लिए उपासना दास गुप्ता और 2013 के लिए कविता को स्टूडेंट ऑफ द इयर का मेडल दिया जाएगा।

23 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मौजूद रहेंगे।

विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट को जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल मेडल और वीरेंद्र भाटिया मेमोरियल स्टूडेंट ऑफ द इयर के लिए आर्थिक सहायता मिलने के बाद दोनों मेडल के विजेताओं के नाम विश्वविद्यालय ने घोषित कर दिए।
विज्ञापन


क्रिमिनोलॉजी में सर्वाधिक अंक के लिए ओपी प्रधान मेमोरियल मेडल वर्ष 2006- क्षिप्रा सिंह, वर्ष 2007- उपासना और 2008- कविता को दिया जाएगा।

इसी तरह के के मूंथरा गोल्ड मेडल वर्तिका जैन को दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के बाकी मेडल की सूची वेबसाइट पर पहले ही अपलोड की जा चुकी है।

लोहिया विधि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में हर वर्ष केलिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल देने की घोषणा की गई है।

विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह होने केकारण अब तक के सभी मेघावी अभ्यर्थियों को पहले दीक्षांत समारोह में मेडल दिए जाने हैं।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केतौर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आमंत्रित किया गया है।

मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एके सिकरी को विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेगा।

विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पिछले आठ वर्ष के मेघावी को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल दिए जाएंगे।

इसके साथ ही प्रदीप कुमार अग्रवाल के नाम से दो मेमोरियल गोल्ड मेडल दिए जाने की घोषणा विश्वविद्यालय कर चुका है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एपी सिंह के अनुसार समारोह में एंबेशियस गोल्ड मेडल फॉर बेस्ट कंपटेटिव एग्जाम का गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा।

वर्ष 2011 के लिए शांतनु त्यागी और वर्ष 2012 के लिए निधि देवेश त्रिपाठी को इस मेडल के लिए चुना गया है।

इसी तरह विश्वविद्यालय की पहली मूट कोट विजेता टीम को एंबेशियस सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। यह मेडल टीम के सदस्य प्रशांत, स्पृहा और प्रतीक को दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें