एलयू का दीक्षांत सप्ताह 4 जनवरी 2014 से शुरू होगा। रविवार को विश्वविद्यालय के कल्चरल एक्टिविटी बोर्ड सांस्कृतिकी ने इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया।
प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को 10 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक इंट्री फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे।
23 दिसंबर को इंट्री फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख होगी। यह फॉर्म स्टूडेंट एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए ओल्ड कैंपस में न्यू लॉ बिल्डिंग में स्थित महिला अध्ययन संस्थान के कार्यालय और जानकीपुरम स्थिति न्यू कैंपस में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) में डॉ. अनूप सिंह व डॉ. स्मिता सिंह से इंट्री फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं।