फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू को इसी माह मिल जाएगा स्थायी सीओई

Thu, 14 Jan 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू को इसी माह नया स्थायी परीक्षा नियंत्रक मिल जाएगा। यूजी में बिना पूरी तैयारी के रूसा सीबीसीएस सिस्टम लागू करने के परिणामस्वरूप 2013 से लेकर परीक्षा संचालन और परिणाम में देरी को लेकर अक्सर विवि में प्रदर्शन होते रहे हैं। अब नया परीक्षा नियंत्रक मिलने के बाद राहत की उम्मीद है। विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि इस माह के अंत में ईसी की बैठक में सीओई साक्षात्कार का फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक परीक्षा नियंत्रक (सीओई) के पद के लिए हुए साक्षात्कार के लिए लिफाफे इसी बैठक में खोलने की तैयारी है। हालांकि अन्य आचार्य और सहायक आचार्य की भर्ती के लिए लिफाफे इस बैठक में शायद न खुले पर इस पद के चयनित उम्मीदवार का नाम घोषित होना तय है। साक्षात्कार को बुलाए पांच उम्मीदवारों में से किसे इस पद के काबिल समझा गया है, यह खुलासा उसी दिन होना है।

विवि के इस इस अहम और हाट सीट पर ताजपोशी जिसकी भी होगी, उस पर कॉलेजों में रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी डिग्री कोर्स कर रहे करीब डेढ़ लाख छात्रों का भविष्य निर्भर करने वाला है। पहले बैच की डिग्री समय से पूरी कर उन्हें डिग्री मिल पाएगा या नहीं, रुके परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो पाएंगे या नहीं यह इसी नए अधिकारी की कार्यकुशलता पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


पद बड़ा और अहम जरूर है लेकिन इसके साथ इसमें हर कदम पर नई चुनौति खड़ी मिलना तय है। इतना जरूर है कि जो फैसले लेने की शक्तियां वर्तमान कार्यवाहक सीओई के पास नहीं थी, स्थायी नियुक्ति होने पर नए अधिकारी के पास वो सब होगी। शुरू से पटरी से उतरे रहे रूसा सिस्टम को पटरी पर लाने के लिए नए अधिकारी को सरकार,

विवि प्रशासन, अपने परीक्षा विंग, कंप्यूटर विंग के स्टाफ के साथ ही प्रदेश भर में रूसा सीबीसीएस सिस्टम के तहत डिग्री करवा रहे संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों के साथ समन्वय स्थापित करने का जिम्मा रहेगा। इन सबके संयुक्त प्रयासों के बिना, समय से पहले बैच को डिग्री देना, रुके परीक्षा परिणाम निकालना संभव ही नहीं होगा।

प्रो. कौशल देख रहे हैं अतिरिक्त कार्यभार- विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के प्रो. श्याम लाल कौशल करीब ढाई साल से परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। उनके दो से तीन बाद पदभार मुक्त करने की मांग के चलते विवि ने सीओई के पद की भर्ती को साक्षात्कार करवाए है।

इसको आए 16 आवेदनों में से पांच को ही छंटनी में साक्षात्कार को चयनित किया गया। इनमें डा. जोगेंद्र सिंह नेगी, सुरेश चंद शर्मा, रविंद्र कौर, स्नेहलता, शंकर भगत नेगी, सतपाल सिंह ने 12 दिसंबर को साक्षात्कार दिया था। इसी का नतीजा ईसी में घोषित होना है।

जुलाई में पास आउट होगा पहला बैच- रूसा सीबीसीएस यूजी का पहला बैच जुलाई माह में पास आउट होगा। अभी तक दूसरे और चौथे सत्र के साथ दिसंबर माह में हुई पहले, तीसरे और पांचवें सत्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने बाकी हैं। वहीं नए सिस्टम में हॉबी विषय, क्रेडिट, च्वाइस आदि के कई मसलों पर डिग्री देने से पूर्व फैसला लिए जाने के मामले लंबित है। इसके बाद ही पहले बैच को डिग्री नसीब हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें