फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जज बनने के लिए कंप्यूटर ज्ञान होगा जरूरी

Thu, 22 Oct 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे परीक्षा पास करने के लिए कंप्यूटर की प्रायोगिक परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की ही मुख्य परीक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। विवि स्नातक के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी के ज्ञान को भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे रिक्त 15 पदों पर तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगें है। आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर सूचना के मुताबिक पीसीएस-जे परीक्षा को चार भागों में बांटा गया है। प्रारंभिक परीक्षा, कंप्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार परीक्षा।

मुख्य लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत और कंप्यूटर की प्रायोगिक परीक्षा में 40 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मौखिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा। पीसीएस-जे के लिए किसी भी विवि से कानून में स्नातक के साथ, देवनागरी लिपि में हिंदी ज्ञान, कंप्यूटर आधारभूत ज्ञान आदि योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 22 और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की है। आयोग के अनुसार पीसीएस-जे परीक्षा 2015 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें