फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला मिश्रा विवि में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य

Sun, 02 Feb 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में अब सभी कोर्सेज में स्टूडेंट्स को अनिवार्य रूप से कम्प्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही नए शैक्षिक सत्र 2014-15 से नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे। यह फैसला शनिवार को नव नियुक्त कुलपति प्रो. निशीथ राय के साथ विभागाध्यक्षों की बैठक में लिया गया।

विभागाध्यक्षों के साथ हुई पहली बैठक में ही उन्होंने यूनिवर्सिटी का रोडमैप तैयार कर दिया। शनिवार को विवि में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी कोर्सेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को कम्प्यूटर की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर जल्द की सेंट्रल कम्प्यूटर लैब की स्थापना की जाए। सेंट्रल लाइब्रेरी की सुविधा भी जल्द स्टूडेंट्स को देने की घोषणा की।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए कि वह रोजगारपरक कोर्स डिजाइन करें। प्रो. निशीथ राय ने कहा कि जो पाठ्यक्रम अभी पढ़ाया जा रहा है, उसे अपडेट किया जाए।

कोर्स कंटेंट में वही पढ़ाया जाए, जो दुनिया की श्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया जा रहा है। फीडबैक सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, ताकि सभी निर्णय ढंग से लिए जा सकें। बस की सुविधा का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तीन बसें हैं और यह आलबाग स्थित अवध चौराहा व प्रैक्टिकल करवाने के लिए स्टूडेंट्स को संस्थानों तक ले जाती हैं। वहीं कुछ शिक्षकों की मांग पर ग्रेडिंग सिस्टम को खत्म करने पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें